प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ते देख लॉकडाउन का घोषणा कर दिया जिसके बाद से लोग घरों में हैं, लेकिन बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो इस दौरान घर से बाहर हैं और पैदल ही अपने घर के लिए निकल लिए, ऐसे लोगों के लिए बुलंदशहर प्रशासन हमदर्द बनकर उभरा है।
दरअसल, बुलंदशहर जिला अधिकारी श्री रविंद्र कुमार सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह का एक और सराहनीय कार्य। लॉकडाउन के बाद गंतव्य तक जाने के लिए पैदल अपने शहर लौट रहे लोगों के लिए बुलंदशहर प्रशासन सारथी बनकर सामने आए हैं।
पुलिस और प्रशासन ने दिल्ली, नोएडा और गुड़गांव से अपने घर लौट रहे परेशान हाल लोगों में लंट पैकेट वितरण किए। गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बुलंदशहर पुलिस-प्रशासन ने मुफ्त रोडवेज़ बसों की भी व्यवस्था कराई। दिल्ली, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, गुरुग्राम समेत बड़े शहरों से लॉकडाउन के बाद वापस अपने गांव लौट रहे लोगों को खाना मुहैया कराया गया।
परेशान हाल लोगों ने जिला प्रशासन को कहा शुक्रिया, बुलंदशहर सीमाओं पर कराई गई लंच पैकेट की व्यवस्था।