1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा का संकल्प पत्र :-छात्राओं को स्कूटी और किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का किया वादा

भाजपा का संकल्प पत्र :-छात्राओं को स्कूटी और किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का किया वादा

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यूपी चुनाव के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र और नया प्रचार गीत जारी कर दिया है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में कानून का राज स्थापित हुआ है। प्रदेश परिवारवाद और तुष्टिकरण से मुक्त हुआ है। प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है।

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यूपी चुनाव के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र और नया प्रचार गीत जारी कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 में भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया है। 2017 से पहले बसपा, सपा और कांग्रेस के भाई भतीजावाद की सरकार में प्रदेश पिछड़ गया था। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की छवि को बदलकर फिर से विकास की रफ्तार पकड़ी है। कानून व्यवस्था का राज कायम किया है। आज फिर संकल्प पत्र लेकर आये है, फिर पांच साल जनता की सेवा करेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022 के चुनाव के लिए भाजपा संकल्प पत्र के साथ जनता के सामने उपस्थित है। उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों के जीवन मे परिवर्तन के लक्ष्य को लेकर संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमने 2017 में जो संकल्प पत्र जारी किया था। उस समय जो संकल्प लिया था उसे मंत्र मानकर प्रत्येक वादे को पूरा किया। जो कहा था वह करके दिखाया। अब जो कहेंगे वह करके दिखाएंगे।

बीजेपी ने घोषणा पत्र में क्या-क्या वादे किए

 

  1. अगले 5 साल सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी
  2. गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर होगा भुगतान, देरी होने पर ब्याज मिलेगा
  3. हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये प्रति माह का पेंशन मिलेगी
  4. 6 मेगा फूड पार्क बनाए जाएंगे
  5. 5 हजार करोड़ की लागत से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन
  6. 25,000 करोड़ की लागत के साथ मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू होगी
  7. 1,000 करोड़ का भामाशाह भाव स्थिरता कोष बनाकर किसानों को आलू टमाटर एवं प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य सुनिश्चित होगा
  8. 5,000 करोड़ की लागत के साथ गत्रा मिल नवीनीकरण मिशन के अंतर्गत चीनी मिलों का नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण होगा
  9. प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे. साथ ही, किसानों की आय बढ़ाने के लिए सौर ऊर्जा से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली को बेचने की उचित व्यवस्था की जाएगी.
  10. 4,000 नए फसल-विशिष्ट FPO स्थापित करके, प्रत्येक एफपीओ को 18 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी.
  11. मिशन प्राकृतिक खेती के अंतर्गत अगले 5 वर्षों में प्रत्येक ग्राम में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देंगे
  12. निषादराज बोट सब्सिडी योजना शुरू होगी, जिसके अंतर्गत मछुआरों को 1 लाख तक की नाव 40% सब्सिडी पर उपलब्ध होगी.
  13. मछली बीज उत्पादन यूनिट स्थापित करने के लिए 25% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी और 6 अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी स्थापित होंगे.

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...