1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. आज शाम को ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक-सूत्र

आज शाम को ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक-सूत्र

रूझानों से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुरुवार शाम को अपनी सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड की बैठक बुला सकती है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में UP में 273 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 123 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी ने 68 हजार से वोटों से बढ़त बनाए हुए।

रूझानों से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुरुवार शाम को अपनी सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड की बैठक बुला सकती है।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में चारों राज्यों में मुख्यमंत्रिय़ों के नाम पर भी चर्चा हो सकती है।

अब तक के नतीजों के मुताबिक भाजपा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है, वहीं मणिपुर और गोवा में वह सबसे बड़े के दल के रूप में उभरने की ओर अग्रसर है। बात करें पंजाब की तो दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की सूबे में सरकार बनना तय हो गया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...