1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP 264 पर आगे, सपा को 127 सीटों पर बढ़त, पढ़ें

BJP 264 पर आगे, सपा को 127 सीटों पर बढ़त, पढ़ें

उत्तर प्रदेश की बात करें तो भाजपा सपा में कांटे की टक्कर नज़र आ आ रही है। भाजपा रुझानों में बहुमत से कुछ दुरी पर खड़ी है तो समाजवादी पार्टी ने 124 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश की बात करें तो भाजपा सपा में कांटे की टक्कर नज़र आ आ रही है। भाजपा रुझानों में बहुमत से कुछ दुरी पर खड़ी है तो समाजवादी पार्टी ने 124 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं।

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है, जबकि समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर चल रही है। वहीं, कांग्रेस और बसपा में कांटे की टक्कर चल रही है।

2022 UP Election Result : उत्तर प्रदेश में इस बार कुल 7 चरण में मतदान हुआ है। उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से किए गए एग्जिट पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रदेश में बहुमत मिलने के आसार हैं।

UP Election Result 2022: मतगणना के दौरान पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुल 70 हजार सिविल पुलिसकर्मी तथा 245 कंपनी अर्धसैनिक बल और  69 कंपनी पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। संवेदनशील मतगणना स्थलों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी और इस कार्यक्रम में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आयोग के निर्देशानुसार कार्य करते हैं।

अभी तक के रुझानों में साहिबाबाद से बीजेपी के प्रत्याशी सुनील शर्मा आगेमल्लावां से कांग्रेस के सुभाष पाल आगे बल्हा सीट से बीजेपी की सरोज सोनकर आगे तिलोई से बीजेपी प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह आगे लखनऊ कैंट से बीजेपी के ब्रजेश पाठक आगे महाराजपुर से मंत्री सतीश महाना आगे महराजगंज सदर से बीजेपी के जय मंगल कनौजिया आगे नौतनवा से BJP गठबंधन के ऋषि त्रिपाठी आगे चल रहे फरेंदा में बीजेपी के बजरंग बहादुर सिंह आगे चल रहे हैं पनियरा से बीजेपी के ज्ञानेन्द्र सिंह आगे आगे चल रहे हैं सिसवां विधानसभा से बीजेपी के प्रेम सागर पटेल आगे मिश्रिख से भाजपा प्रत्याशी रामकृष्ण आगे हरगांव से भाजपा के सुरेश राही आगे चल रहे प्रयागराज उत्तरी से बीजेपी के हर्षवर्धन बाजपेयी आगे चल रहें हैं।

शुरुआती रुझान में अभी तक भाजपा लगातार बढ़त बनाये हुए है हलाकि अभी तक समाजवादी पार्टी ने भी जबरदस्त तरीके से बढ़त बनाये हुए है प्रदेश में कांटे की टक्कर भाजपा और सपा में नज़र आ रही है।

अभी तक के आए उत्तराखंड के शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आकड़ा हासिल कर लिया है। तो वहीँ कांग्रेस ने 17 सीटों पर बढ़त बनाई है। भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक के रुझानों में 36 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। कुल 70 सीटों में अभी तक के कुल 56 सीटों के रुझान आएं हैं।

करहल 5वां राउंड में अखिलेश करीब 15 हजार वोटों से आगे

अखिलेश यादव (सपा) : 25263

एसपी सिंह बघेल (भाजपा) : 8955

– मतगणना के 5वें राउंड में आगरा ग्रामीण से भाजपा की बेबी रानी आगे

– बेबी रानी 5278

– किरण 1731

– उपेंद्र 158

– गाजियाबाद की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं

– चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, बीजेपी 201 पर आगे, 202 के बहुमत के निशान के करीब; उसकी सहयोगी अपना दल (एस) 8 पर आगे है। समाजवादी पार्टी (सपा) 89 पर आगे चल रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...