अखिलेश यादव का बड़ा ब्यान – निर्दोषों को फंसाना भाजपा का एजेंडा
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर जेल में बंद सपा सांसद आजम खान पर कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर हमला किया है। अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट किया, जिस प्रकार हाथरस कांड में भाजपा सरकार के झूठ की पोल खुली है उससे यूूपी झूठे मुकदमों की कलई खुलनी शुरू हो गई है।
न्यायपालिका व लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए हमें पूरा भरोसा है कि आजम खान साहब के झूठे मुकदमे भी हारेंगे और उन्हें बहुत जल्द इंसाफ मिलेगा।
अखिलेश यादव ने रविवार को कहा था कि मोहम्मद आजम खान को झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। निर्दोषों को फंसाना भाजपा का एजेंडा है। भाजपा को विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न करके खासतौर पर खुशी मिलती है। भाजपा षड्यंत्र में लगी है।
अखिलेश ने कहा, हमें न्यायालय पर भरोसा है। आजम खान ने रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना की। गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा तक दिलाने की व्यवस्था की। जनपद में तमाम विकास कार्य किए।
जिस प्रकार हाथरस कांड में भाजपा सरकार के झूठ की पोल खुली है उससे उप्र में झूठे मुक़दमों की कलई खुलनी शुरू हो गयी है। न्यायपालिका व लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए हमें पूरा भरोसा है कि आज़म ख़ान साहब के झूठे मुक़दमे भी हारेंगे और उन्हें बहुत जल्द इंसाफ़ मिलेगा।#नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/PCd1pnh962
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 21, 2020
यहां तक कि कुम्भ मेला की सुचारू व्यवस्था के लिए विदेशियों और साधु-संतों ने भी उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझ कर बदले की भावना से न केवल आजम खान, बल्कि उनकी पत्नी और बेटा के खिलाफ फर्जी मुकदमे लगाए जा रही है।
समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान और उनका परिवार सीतापुर जेल में बंद है। दरअसल पुलिस ने आजम खान के खिलाफ एक और मुकदमे में चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह मुकदमा उनके खिलाफ दिवंगत राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने दर्ज कराया था।