1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदा: महिला समेत तीन और पॉजिटिव केस

बांदा: महिला समेत तीन और पॉजिटिव केस

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बांदा: जिले में कोरोना के तीन और मरीज मिले हैं। इसमें एक महिला भी है। कोरोना मरीजों में इजाफे से यहां हड़कंप मच गया हैं। तीनों पीड़ितों के गांव और मोहल्ला हॉटस्पॉट घोषित कर इन्हें सील कर दिया गया है। साथ ही, यहां सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। तीन मिलाकर जनपद में पॉजिटिव केसों की संख्या 7 हो गई है। इनमें तीन निगेटिव हो चुके हैं।

दो दिन पूर्व राजकीय मेडिकल कालेज से 75 लोगों के सैंपल जांच के लिए झांसी लैब भेजे गए थे। शुक्रवार को सुबह आई जांच रिपोर्ट में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ा दिए। इनमें तीन रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। पॉजिटिव घोषित मरीजों में मवई गांव की 32 वर्षीय महिला और रहूसत गांव का 35 वर्षीय युवक तथा नरैनी के पॉजिटिव युवक का बांदा शहर के कलामतपुरा में रहने वाला 27 वर्षीय खानदानी युवक शामिल हैं। तीनों को मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...