1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदा: दो दिनों में महानगरों से आए 335 कामगार क्वारंटाइन

बांदा: दो दिनों में महानगरों से आए 335 कामगार क्वारंटाइन

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बांदा : लॉकडाउन में महानगरों में फंसे कामगारों की वापसी शुरू हो गई है। तीन दिनों में 335 कामगार व छात्र-छात्राओं की वापसी हो चुकी है। इन्हें ठहराने के लिए 55 शेल्टर होम बनाए गए हैं।

आपको बताते चलें कि, हैदराबाद, हरियाणा, सूरत, जयपुर, दिल्ली, पंजाब में मजदूरी करने गए करीब 50 हजार कामगारों में दस हजार करीब अप्रैल में ही आ चुके हैं। इसके अलावा धीरे-धीरे कामगारों के आने का सिलसिला जारी है। वहीं, महानगरों में फंसे कामगारों की वापसी की कवायद शुरू कर दी है। पिछले तीन दिनों में यहां साढ़े तीन सौ मरीज आए हैं। इनमें प्रयागराज जिले से 31 छात्राएं बुधवार को शाम आए हैं। इनमें से 24 छात्र हैं और 7 छात्राएं हैं। एसडीएम बबेरू महेंद्र सिंह ने बताया कि छात्राओं को होम क्वारंटाइन किया गया है। जबकि छात्रों को जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में रोका गया है। इसके अलावा पैलानी के जीजीआईसी में 80 कामगार को रोका गया है। अभी विभिन्न प्रांतों से साढ़े आठ हजार कामगारों के आने की संभावना है। इसके लिए प्रशासन तैयारियां में जुटा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...