1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं : बिना मास्क बेच रहे सब्जी

बदायूं : बिना मास्क बेच रहे सब्जी

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बदायूं : लॉकडाउन शुरु करने के बाद भी देश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या दिन न दिन बढ़ती ही जा रही है। कुछ लोग जागरूक हैं और हमेशा मास्क का प्रयोग कर रहे हैं तो वहीं बहुत से लोग नादानी कर रहे हैं। सड़क पर सब्जी बेचने वाले बिना मास्क लगाए ग्राहकों से बात करते नजर आए।

बतादें कि, शनिवार को जिला महिला अस्पताल के गेट और ओवरब्रिज के नीचे बहुत से सब्जी विक्रेता मास्क नहीं लगाए थे। बार-बार टोकने के बाद भी सुधार नहीं कर रहे हैं। बाजार में पुलिस ने अभियान चलाकर लोगों को मास्क की उपयोगिता बताने के साथ चालान भी किए। इसके बाद भी कई लोग बाइक चलाते समय मास्क नहीं लगाए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...