जिले बदायूं में तापमान काफी बढ़ गया है। लोग घर से निकलते ही लू के थपेड़े मुंह पर पड़ने लगे हैं। सुबह से ही धूप व लू सताने लगी है। वहीं कुछ लोग बाजार में खरीदारी करने निकले लोग भी छाता लेकर निकले।
दरअसल, इस साफ मौसम के समय गर्मी कहर बरसाने लगी है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन के समय तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से आसमान में धुंध छाने के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई लेकिन दोपहर तक स्थिति गंभीर होती गई।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को तापमान और बढ़ने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।