लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गांधी शांति यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा में पूर्व केंद्रिय मंत्री यशवंत सिन्हा भी शामिल हुए। ये यात्रा महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंची है। यात्रा का समापन 30 जनवरी को राजधानी दिल्ली के राजघाट पर होगा।
यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पूरी तरह असंवैधानिक है। यह सिर्फ समाज को बांटने के लिए लाया गया है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, अमित शाह ने लखनऊ में कहा कि यह कानून वापस नहीं लिया जाएगा चाहे जितना विरोध हो। उनका यह बयान अलोकतांत्रिक है। बीजेपी सरकार जनता के हित में नहीं उनके खिलाफ काम कर रही है।
देश में मंदी का संकट छाया हुआ है। वहीं नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे है। लेकिन सरकार का ध्यान नहीं है। वह कैसे देश को आर्थिक संकट से बाहर निकाले। देश में सीएए को लेने की जरूरत नहीं थी। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि, प्रदेश में हमारी सरकार बनाने के बाद सबसे पहला काम सीएए को खत्म करना होगा।
पूर्व केंद्रिय मंत्री यशवंत सिन्हा ने गांधी शांति यात्रा के दौरान कहा कि, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की देश में कोई जरूरत नहीं थी। सरकार के पास पहले से ही ये अधिकार होते है कि, वह किसी को देश की नागिरकता दे सकते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा किस, देश की अर्थव्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है। देश का नौजावन बेरोजगार होने के कारण आत्महत्या कर रहा है। लेकिन सरकार का सब समस्याओं की और ध्यान नहीं जा रहा है।