उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत अर्जी पर सुनवायी एमपीएमए कोर्ट ने शनिवार एक जून तक के लिए टाल दी है।
आपको बता दे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को 20 मई को आगरा में अवैध रूप से धरना प्रदर्शन करने के आरेाप में गिरफ्तार कर लिया गया था।
उनके ऊपर आरोप है कि बसों के कागजों में फर्जीवाड़ा किया गया था। वही इस पुरे मामले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने ट्वीट किया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि यूपी सरकार उनके सेवाकार्यों का दमन करके उनके साथ अन्याय कर रही है। उन्हें बेवजह जेल में रखना सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।