ताज नगरी आगरा के लिए राहत की खबर है। एक दिन में पांच नए कोरोना मरीज की पुष्टि के बाद नौ मरीज और डिस्चार्ज कर दिए गए है वही एक की मौत हुई।
आपको बता दे, जनपद आगरा में पिछले 15 दिनों से नए मरीजों के मिलने की रफ्तार कम होती जा रही है। जहां पहले के दिन में औसत 20 से 22 मरीज मिल रहे थे वही अब ये औसत 5 से 8 का रह गया है।
इसके अलावा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कुल 892 केस में से 41 लोग मृत है वही 788 लोगों को ठीक कर घर भेज दिया गया।
अब आगरा जनपद में सिर्फ 63 एक्टिव केस है और उम्मीद की जा रही है कि इन्हे भी जल्द अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।