1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा: 6 दिन में 217 मरीज, आंकड़ा 628 पर पहुंचा

आगरा: 6 दिन में 217 मरीज, आंकड़ा 628 पर पहुंचा

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कोरोना ने लगता है आगरा पर रहम नहीं करने का निर्णय ले लिया है। यहाँ पल पल आकंड़े बढ़ रहे है। आलम यह है कि सिर्फ 6 दिन में 217 मरीज मिले है।

आपको ये जानकर हैरानी होगी की इतने एक्टिव मरीज तो नोएडा और गाजियाबाद में कुल मिलाकर नहीं है जितने की आगरा में 3 दिन में बढ़ गए।

अब आगरा में कुल मरीजों की संख्या 628 हो चुकी है। प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाते हुए अब हॉटस्‍पॉट की संख्‍या 39 से बढ़ाकर 44 कर दी है।

जिलाधिकारी ने बताया की सोमवार को 31 मामले सामने आये है। ज्ञात हो, ताजनगरी में 7,522 लोगों की जांच हो चुकी है।

मरीजों में से 197 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 15 की मौत हो चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...