नई दिल्ली : प्रेमी के प्यार में पागल एक महिला ने सारी सीमाओं को लांघते हुए अपने प्रेमी से मिलना नहीं छोड़ा। जब इसकी भनक उसके पति को लगी तो उसने उसका विरोध किया। इसके बावजूद भी उसकी पत्नी अपने प्रेमी से मिलती रही। हालांकि एक दिन पति ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया। लेकिन इस दौरान उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी ने जमकर पिटाई कर दी। और मारने के उद्देश्य से दोनों ने मिलकर छत से फेंक दिया।
आपको बता दें कि पूरा मामला मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र का है, जहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। इससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं प्रेमी की तलाश जारी है।
आपको बता दें कि प्रेमी के साथ मिलकर पति को छत से फेंकने वाली महिला डोली उर्फ रानी कटघर थाना क्षेत्र के बल्देवपुरी की रहने वाली है। उसकी शादी सुरेंद्र कुमार के साथ हुई थी। पुलिस के मुताबिक, डोली उर्फ रानी का प्रेम-प्रसंग एक युवक से चल रहा था। शुरुआत में दोनों चोरी-छिपे और बाद में खुलेआम मिलने-जुलने लगे। जानकारी होने पर सुरेंद्र कुमार ने दोनों के रिश्ते का विरोध किया तो प्रेमी युगल ने सुरेंद्र कुमार को रास्ते से हटाने का निर्णय ले लिया। पुलिस के मुताबिक, डोली उर्फ रानी ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले सुरेंद्र कुमार की जमकर पिटाई की। इसके बाद मार डालने के उद्देश्य से उसे छत से नीचे फेंक दिया।
मोहल्ले वालो ने दी परिवार वालों को सूचना
मोहल्ले वालों की सूचना पर सुरेंद्र कुमार के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उसने घायल सुरेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सुरेंद्र कुमार के भाई छत्रपाल निवासी सेहल थाना भोजपुर की तहरीर पर कटघर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर कटघर गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।