1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी की ‘पत्नी’ ने छोड़ा कांग्रेस, BJP का थामा दामन…

राहुल गांधी की ‘पत्नी’ ने छोड़ा कांग्रेस, BJP का थामा दामन…

Aditi singh join bjp : यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग गया। रायबरेली की सदर सीट से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भाजपा का दामन थाम लिया है।

By Amit ranjan 
Updated Date

लखनऊ: उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) में 2022 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों में बागी नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया है। इसी के चलते वैचारिक रूप से कांग्रेस(Congress)  से अलग हो चुकीं अदिति सिंह ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए बुधवार को आधिकारिक तौर पर बीजेपी का दामन थाम लिया। बता दें कि रायबरेली (Raebareli) सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह (Congress MLA Aditi Singh) लगातार सुर्खियों में रहती हैं।  रायबरेली से विधायक अदिति सिंह के साथ-साथ बसपा विधायक वंदना सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गयी हैं।बता दें कि आजमगढ़ की सगड़ी सीट से वंदना विधायक हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में दोनो बागी विधायकों ने भाजपा का दामन थामा है।

अपने कांग्रेस विरोधी बयानों के चलते हमेशा विवादों में रहने वाली अदिति सिंह ने विधानसभा चुनाव से पहले कई बार प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi)पर हमला बोला है। हाल ही में कृषि बिल(farmers bill) वापसी के ऐलान के बाद हुए बवाल पर अदिति सिंह ने कहा कि कृषि कानून विधेयक लाए जाने पर प्रियंका गांधी को समस्या हुई थी, फिर जब कृषि कानून निरस्त किया गया तब भी उन्हें समस्या हुई। वह सिर्फ मामले का राजनीतिकरण कर रही हैं, राजनीतिकरण के लिए अब उनके पास मुद्दे खत्म हो गए हैं। इतना ही नहीं, कुछ समय पहले प्रियंका गांधी के महिलाओं के 40 फीसदी आरक्षण के घोषणा पर अदिति सिंह ने कहा कि 4 चुनावी राज्यों में पंजाब में आपकी सरकार है।  इसे वहां क्यों नहीं एलान नहीं करती, ये लॉलीपॉप हैं, यहां वह सिर्फ लॉलीपॉप बांट रही हैं।

साल 2019 अगस्‍त में अदिति के पिता अखिलेश सिंह का निधन हुआ था। अखिलेश रायबरेली सदर सीट से पांच बार कांग्रेस के विधायक रह चुके थे। रायबरेली में उनकी अच्‍छी-खासी पैठ थी और गांधी परिवार से नजदीकियां भी।गौरतलब है कि अदिति सिंह इससे पहले तब भी सुर्खियों में आई थीं, जब राहुल गांधी के साथ उनकी शादी की खबरें फैलीं थीं, जिसके बाद अदिति सिंह ने खंडन किया और राहुल गांधी को अपना भाई बताया। साथ ही कहा था कि राहुल उनके भाई जैसे हैं, वो उनको राखी बांधती हैं। बहरहाल पिता के निधन के बाद अदिति सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी। इतना ही नहीं, उन्होंने खुलकर कांग्रेस के खिलाफ बोला। 21 नवंबर 2019 को अदिति सिंह ने पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह संग शादी कर ली थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...