लखनऊ में यूपी के 70 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के समापन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने 71वें गणतंत्र दिवस के खास अवसर पर तिरंगा फहराया। साथ ही उन्होंने देश वासियों को शुभकामनाएं भी दी।
इस दौरान सीएम योगी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, मैं सभी देशवासियों को इस खास अवसर पर यही सलाह है कि, झूठे लोगों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से दूर रहे। वह लोग देश में अशांति का माहौल बनाते है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रदेशवासियों के हित के लिए बीजेपी सरकार ने हमेशा काम किया है। भारत के नाम का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है। हमारी सरकार ने हमेशा खुद से पहले देश और जनता के बारे में सोचा है। जो पहले की सरकार के समय देश में नहीं हुआ वो काम अब हो रहा है।
कश्मीर से धारा 370 के कुछ खंड को हटाने के बाद ये पहला गणतंत्र दिवस होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि, देश की सुरक्षा के लिए हमारे जवान दिन-रात सीमा पर तैनात रहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, भविष्य में भारत का नाम विकासित देशों में गिना जाएगा।