उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों को छोड़कर सभी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आज से खुल गए हैं।
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज, भूतनाथ, मुंशीपुलिया, समेत अन्य जगहों पर ग्राहक सोशल डिस्टेसिंग के साथ खरीदारी करते दिखे।
बिना मास्क के लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। अंदर घुसते ही लोगों के हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
आपको बता दें कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगी। इस दौरान एक दुकान में दो से तीन ग्राहक ही प्रवेश कर सकेंगे।
सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। दुकानें छह दिन खुलेंगी। एक दिन बंदी रहेगी।
उस दिन पूरे कॉम्प्लेक्स को सैनिटाइज किया जाएगा। मानकों का पालन न करने पर पांच लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।