गोरखपुर और बस्ती मंडल में 33 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बस्ती में 16 लोगों की रिपोर्ट जारी हुई। सभी पॉजिटिव पाए गए। सभी प्रवासी श्रमिक हैं।
यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 95 और संक्रमितों की कुल संख्या 140 हो गई है। दो की मौत हो चुकी है।
गोरखपुर में कुल 62 नमूनों की रिपोर्ट आई। 54 निगेटिव आए, आठ में संक्रमित मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या 53 हो गई है।
छह ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस 43 हैं। चार की मौत हो चुकी है। महराजगंज में छह नए पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां कुल संख्या 45 और एक्टिव केस 31 हैं।
सिद्धार्थनगर में दो और पॉजिटिव मिले हैं। यहां कुल संख्या 81 और एक्टिव केस 55 हैं। कुशीनगर में एक नया केस मिला है। यहां कुल संख्या दस और एक्टिव केस पांच हैं।
तीन ठीक हो चुके हैं। दो की मौत हो चुकी है। उधर, बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक और संक्रमित की मौत हो गई।