1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. ‘शरजिल गद्दार’ है कैसे मान लूं उसके खून में यहां की मिट्टी है- गिरिराज सिंह

‘शरजिल गद्दार’ है कैसे मान लूं उसके खून में यहां की मिट्टी है- गिरिराज सिंह

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नागरिकात संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नॉर्थ इस्ट को भारत से अलग करने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसकी निंदा की थी अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसकी निंदा की है।

दरअसल, वीडियो में जो यह बात कह रहा है वो, जेएनयू का छात्र शरजिल इमाम है जो असम को भारत से अलग करने के भड़काई भाषण दे रहा है। गिरिराज सिंह ने शरजिल को ‘गद्दार’ बताया है। उन्होंने कहा कि, इन गद्दारों की बात सुनकर कैसे मान लूं कि इनका खून शामिल है यहां की मिट्टी में?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, यह कहते हैं सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में… किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है। इन गद्दारों की बात सुनकर कैसे मान लूं की इनका खून शामिल है, यहां की मिट्टी में? कह रहा है असम को काट कर हिंदुस्तान से अलग कर देंगे। इससे पहले ‘असम को भारत से अलग कर देंगे’ वाले वीडियो पर संबित पात्रा ने उस वीडियो को शाहीन बाग का बताते हुए दावा किया था कि वहां भारत के टुकड़े करने की साजिश रची जा रही है।

गौरतलब हो कि, सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भड़काऊ भाषण दे रहे शख्स को शरजिल इमाम बताया जा रहा है जो कि जेएनयू का छात्र है। इस वीडियो में वह पूर्वोत्तर और असम को भारत के नक्शे से मिटाने की बात कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद असम सरकार भी ऐक्शन में है। असम के मंत्री हेमंत बिस्वा ने कहा कि शाहीन बाग प्रदर्शन के मुख्य आयोजत सर्जिल ने कहा कि असम को बाकी भारत से काट देंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...