1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. 71 वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर दिखेगी भारत की शक्ति

71 वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर दिखेगी भारत की शक्ति

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली का राजपथ पूरी तरह सज गया है। थोड़ी देर में सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक आर्थिक प्रगति का यहां भव्य प्रदर्शऩ होगा। इस खास मौके पर ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो मुख्य अतिथि हैं। उपग्रह भेदी हथियार शक्ति, थलसेना का युद्धक टैंक भीष्म, इन्फैंट्री युद्धक वाहन और हाल ही में वायु सेना में शामिल किए गए चिनूक और अपाचे युद्धक हेलिकॉप्टर भव्य सैन्य परेड का हिस्सा होंगे।

रिपब्लिक डे को भव्यता देने के साथ ही दिल्ली को आकाशीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। इसके साथ ही हजारों पुलिस और अद्धसैनिक बलों के जवानों को सतर्क होकर निगरानी करेंगे। राजपथ पर बहुमूल्य सांस्कृतिक धरोहर औऱ आर्थिक प्रगति को दर्शाने वाली 22 झांकियों में से एक 16 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होगी। 6 विभिन्न मंत्रालय औऱ विभागों की होंगी। रक्षामंत्रालय ने कहा कि स्कूली बच्चें नृत्य और संगीत के माध्यम से युगों पुरानी योग परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश देंगे।

परंपरा के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा जिसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान की धुन बजाई जाएगी। परेड की शुरूआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा परेड की सलामी लेने से होगी। परेड की कमान परेड कमांडर दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल असित मिस्त्री के हाथों में होगी।

परेड में पहला दस्ता सेना की 61वीं घुड़सवार टुकड़ी होगी। 6 टुकड़ियों को मिलाकर एक अगस्त 1953 को स्थापित यह टुकड़ी विश्व की एक मात्र सक्रिय सैन्य घुड़सवार टुकड़ी है। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व 61वीं घुड़सवार टुकड़ी का दस्ता, आठ मैकेनाइज्ड दस्ते, छह पैदल दस्ते तथा रूद्र और फ्लाई पास्ट करते ध्रुव उन्नत हल्के हेलिकॉप्टर करेंगे। इंडियन आर्मी के स्वदेश में निर्मित मुख्य युद्धक टैंक टी-90 भीष्म, इन्फैंट्री युद्धक वाहन ‘बॉलवे मशीन पिकाटे’, के-9 वज्र और धनुष तोपें, चलित उपग्रह टर्मिनल और आकाश मिसाइल प्रणाली मैकेनाइज्ड दस्ते का मुख्य आकर्षण होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...