1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. रणदीप सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह का निधन, एम्स पहुंचे राहुल गांधी, दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

रणदीप सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह का निधन, एम्स पहुंचे राहुल गांधी, दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 87 साल के थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। शमशेर सिंह के निधन की सूचना पाकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एम्स पहुंच गए हैं।

शमशेर सिंह पांच बार विधायक चुने गए थे और वह एक बार राज्यसभा सदस्य चुने गए। वह हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री भी रहे। वह हरियाणा कृषक समाज के अध्यक्ष थे और उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। शमशेर सिंह सुरजेवाला का अंतिम संस्कार हरियाणा के नरवाना में दोपहर को किया जाएगा।

शमशेर सिंह सुरजेवाला के निधन पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा, “वरिष्ठ कांग्रेस नेता, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री श्री शमशेर सिंह सुरजेवाला जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। पितृ शोक के इस समय में मेरी संवेदनाएं श्री रणदीप सुरजेवाला जी एवं उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

आपको बता दें कि लंबे समय सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह से बीमार चल रहे थे। वह पिछले तीन दिनों से एम्स दिल्ली में दाखिल थे और आज उन्होंने आखिरी सांस ली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...