1. हिन्दी समाचार
  2. पंजाब
  3. पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू व राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख

पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू व राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया। उनकी मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तमाम बड़े नेताओं ने दुख जताया है। पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 95 साल की उम्र में मंगलवार को चंडीगढ़ के फोर्टीस हास्पीटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पंजाब की राजनीति में एक युग का अंत हो गया। देश ने एक ऐसा नेता खो दिया जो अलग-अलग विचारधाराओं के साथ पुल बनने में विश्वास करते थे, ताकि इसे शांति के रास्ते पर रखा जा सके। वह दिवंगत डिप्टी पीएम चौधरी देवी लाल के ‘पग-वट’ भाई थे और अंत तक चौटाला परिवार के करीब रहे। प्रकाश सिंह बादल 1995 में लंबे समय के बाद जब सक्रिय राजनीति में नए सिरे से आए तो पंजाब आतंकवाद के काले दौर से गुजर रहा था। उनके सामने चुनौती थी कि वह किस तरह इस सौहार्द को फिर से बनाकर रखें। प्रकाश सिंह बादल ने 1996 में जब भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बना तो उसके मुख्य सूत्रधार वही रहे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सबसे पहले समर्थन देने वाले प्रकाश सिंह बादल ही थे। उसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर तीन सरकारें सफलतापूर्वक चलाई और इसमें कई बड़े फैसले भी लिए। दोनों पार्टियों के बीच में कई बार मतभेद हुए, लेकिन हर बार बादल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को समझाने में कामयाब रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...