1. हिन्दी समाचार
  2. पंजाब
  3. अमित शाह ने प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि, बोले- चला गया भाईचारे का सरदार

अमित शाह ने प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि, बोले- चला गया भाईचारे का सरदार

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुक्तसरः पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की आज अंतिम अरदास हुई। पैतृक गांव बादल में आयोजित समागम में राजनीति के बड़े दिग्गजों समेत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे। गृह मंत्री ने पूर्व सीएम दिवंगत प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बादल साहब के चले जाने से जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है। उनके चले जाने से सिखों ने अपना सिपाही, देश ने भक्त और किसानों ने अपना सच्चा हमदर्द खोया है। 70 साल के सार्वजनिक जीवन के बाद कोई चला जाए और उसका कोई दुश्मन न हो, यह संभव नहीं है। लेकिन प्रकाश सिंह बादल उसकी मिसाल हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं कई बार बादल साहब से मिला, जब भी मिला कुछ सीखने को मिला। मुश्किल समय में उनसे सुझाव लिए। दोनों के दल अलग थे, लेकिन उन्होंने वही सुझाव दिया जो मेरे दल के लिए भी सही था। इतनी पारदर्शिता के साथ सुझाव एक महापुरुष ही दे सकता है। उन्होंने बताया कि हिंदू सिख एकता के लिए बदल साहब ने काम किया। बदल गांव में मस्जिद, मंदिर और गुरुद्वारा उन्हीं का बनाया हुआ है। आज भाईचारे का सरदार चला गया।