1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मथुरा में 100 के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या, प्रशासन में मचा हड़कप

मथुरा में 100 के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या, प्रशासन में मचा हड़कप

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मथुरा:  श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की सुबह आठ और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे जिले में अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 100 के करीब पहुंच गया है। लगातार मिल रहे कोरोना मरीजों से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 

नए संक्रमित मरीजों में छह वो लोग हैं, जो छाता निवासी कोरोना मरीज के संपर्क में आए। अन्य दो मरीजों में एक 68 वर्षीय बुजुर्ग हैं, जो गुरुनानक नगर शिव ताल कुंड निवासी हैं। दूसरा अस्थाई जेल में बंद जमुनापार अलीपुर निवासी एक 44 वर्षीय व्यक्ति है। इनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। जिले में अब तक 96 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 60 ठीक हो गए हैं, 30 सक्रिय हैं। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...