1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. बुर्किना फासोः सोने की खदान के पास हुआ भीषण विस्फोट, 59 लोगों की हुई मौत….

बुर्किना फासोः सोने की खदान के पास हुआ भीषण विस्फोट, 59 लोगों की हुई मौत….

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में एक भीषण विस्फोट हुआ जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट गबोम्ब्लोरा गांव में सोने की खान के पास हुआ था।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट:पायल जोशी
अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में एक भीषण विस्फोट हुआ जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट गबोम्ब्लोरा गांव में सोने की खान के पास हुआ था।
दरअसल क्षेत्रीय अधिकारियों ने गबोम्ब्लोरा गांव में हुए विस्फोट की जानकारी दी और उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद कई लोग हताहत हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि खनन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों के कारण विस्फोट हुआ होगा।
बता दें विस्फोट के दौरान मौके पर मौजूद एक वन कर्मी ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (AP) से कहा कि विस्फोट इतना भीषण था कि हर तरफ शव नजर आ रहे थे। वह काफी भयानक नजारा था। उन्होंने बताया कि पहला विस्फोट स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2 बजे हुआ था और उसके बाद भी कई विस्फोट होते रहे।
बता दें कि बुर्किना फासो में अशांति का माहौल बना हुआ है। अफ्रीकी संघ ने देश को संवैधानिक व्यवस्था बहाल होने तक निलंबित कर दिया है। संघ द्वारा बुर्किना फासो को वहां हुए तख्तापलट के बाद निलंबित करने का फैसला लिया गया था। यहां विद्रोही सैनिकों ने जिहादी हिंसा को रोकने में असमर्थता का हवाला देते हुए लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे को अपदस्थ कर दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...