1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. सावन आने से पहले कई जगह बारिश होने के आसार, दिल्ली में 27 डिग्री तापमान

सावन आने से पहले कई जगह बारिश होने के आसार, दिल्ली में 27 डिग्री तापमान

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बारिश के मौसम से पहले प्री मानसून की बारिश कई राज्यों में जारी है। आने वाले दिनों में मानसून के उत्तर भारत की तरफ जाना संभावना है। राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकिम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

इससे पहले भी मानसून से पहले कई जिलों में बारिश हुई थी। बारिश ऐसे थी कई जगह पेड़ टूट गए काफी नुकसान भी हुआ। वही हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहने का अनुमान है। धूप खिलने से तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा।

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रह सकता है। मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जिससे कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। राजधानी में पांच दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, पटना में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा, श्रीनगर में आज बारिश होने की संभावना है। यहां का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।