जवाहरलाल नेहरू यूनिर्वसिटी में पिछले दिनों हुए हंगामें के बाद छात्रों के बीच पहुंची अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर स्मृति ईरानी ने उन्हें निशाने पर लिया। स्मृति ईरानी एक कार्यक्रम में कहा कि, मैं जानना चाहती हूं कि आखिरकार वह राजनीतिक रूप से किससे जुड़ी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, जिसने भी इस खबर को पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहेगा कि प्रदर्शनकारियों के बीच वह क्यों गई।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, यह हमारे लिए कोई हैरानी की बात नहीं है कि वह उनलोगों के साथ खड़ी है जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। वह उनसे साथ खड़ी है जिन्होंने लाठियों से लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया।
स्मृति ईरानी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर कांग्रेस से ताल्लुक रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि, दीपिका ने साल 2011 में कहा था कि वह कांग्रेस पार्टी को सपोर्ट करती है। जिन लोगों को उनके जेएनयू जाने से हैरानी है, वह इस बात को नहीं जानते हैं।
आपको बता दें कि जेएनयू में पिछले दिनों हुई हिंसा के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जेएनयू पहुंची थी औऱ घायल छात्रों से मुलाकात की थी। उस दौरान ने वहां मौजूद छात्रों ने जमकर नारेबाजी की थी। जिसके बाद दीपिका को ट्विटर पर ट्रोल भी किया गया था।