निर्भया के दोषियों की सजा को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने कहा कि, जो रेप करता है वह माइनर है ही नहीं। ऐसे लोगों को चौराहे पर मारना चाहिए उनको सरेआम फांसी पर लटका देना चाहिए, ताकी उनको पता चले की रेप क्या होगा है और इसकी सजा क्या होती है। इसके आगे अभिनेत्री ने कहा कि, इतने सालों से उनकी मां और उनके पिता जी कष्ट झेल रहे हैं पूरी फैमिली की क्या हालत होगी। अब कंगना के इस बयान के बाद निर्भया की मां ने उनका शुक्रिया अदा किया है।
दोषियों के साथ साथ कंगना ने वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह पर भी अपना गुस्सा निकाला। इंदिरा जयसिंह ने निर्भया के दोषियों को माफी की सजा नहीं देने के लिए अपील की थी। इसीपर कंगना का गुस्सा पर फूटा है। एक्ट्रेस ने कहा कि, उस लेडी (इंदिरा जयसिंह) को उन लड़कों के साथ 4 दिन जेल में रखो। उनको रखना चाहिए, उनको जरूरत है। ऐसी-ऐसी औरतें होती हैं जिनको ऐसे-ऐसे दया आती है। ऐसी ही औरतों की कोख से निकलते हैं ऐसे दरिंदे, ऐसे खूनी, वहसी दरिंदे, वो भी किसी के कोख से ही निकले हैं। ऐसी ही औरतों को दया आती है ऐसे खूनी-दरिंदे पर।
कांगना रनौत के इस बयान पर निर्भया की मां ने सहमति जताते हुए कहा कि, वह अपनी बेटी के इंसाफ के लिए लड़ रही हैं। कंगना से मिले समर्थन पर उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि, मैं कंगना रनौत के बयान से समहत हूं और उनका धन्यवाद करती हूं। मैं किसी की तरह महान नहीं बनना चाहती। मैं एक मां हूं और सात साल पहले मेरी बेटी की जान गई है और मैं इंसाफ चाहती हूं।
गौरतलब हो कि निर्भया गैंगरेप केस के चारों गुनहगारों को 1 फरवरी को फांसी होनी है। उनकी फांसी से पहले तिहाड़ जेल प्रशासन ने गुनहगारों को नोटिस जारी करके उनकी अंतिम इच्छा के बारे में पूछा है।