1. हिन्दी समाचार
  2. केंद्र सरकार
  3. सर्वे में मोदी की बादशाहत कायम, आज चुनाव हुए तो मोदी सबसे लोकप्रिय पीएम

सर्वे में मोदी की बादशाहत कायम, आज चुनाव हुए तो मोदी सबसे लोकप्रिय पीएम

कर्नाटक में सत्ता गवांने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर काफी सवाल उठ रहे हैं। वहीं कुछ एजेंसियों के सर्वे के बाद बीजेपी और पीएम मोदी के लिए राहत की खबर आई है। सर्वें में पीएम मोदी आज भी देश में सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में बने हुए हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल को 9 साल पूरे हो गए हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। इस बीच 19 राज्यों में सर्वे कराया गया था। सर्वे के नतीजे बता रहे हैं कि पीएम मोदी की लोकप्रियता और पार्टी का वोट शेयर बरकरार है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली: कर्नाटक में सत्ता गवांने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर काफी सवाल उठ रहे हैं। वहीं कुछ एजेंसियों के सर्वे के बाद बीजेपी और पीएम मोदी के लिए राहत की खबर आई है। इन सर्वें में पीएम मोदी आज भी देश में सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में बने हुए है। पीएम मोदी के कार्यकाल को 9 साल पूरे हो गए हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। इस बीच 19 राज्यों में सर्वे कराया गया था। सर्वे के नतीजे बता रहे हैं कि पीएम मोदी की लोकप्रियता और पार्टी का वोट शेयर बरकरार है। जिसमें करीब 43% लोगों कहना है कि बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए को तीसरा कार्यकाल भी मिलना चाहिए, जबकि 38 % लोग इसके विरोध में थे। 40% लोगों ने कहा कि अगर आज चुनाव हुए तो वे बीजेपी को वोट देंगे। वहीं 29 % लोगों ने कांग्रेस को वोट देने की बात कही। बता दें कि सर्वे में शामिल 43% लोगों ने कहा कि अगर आज चुनाव कराए जाते हैं तो पीएम पोस्ट के लिए नरेंद्र मोदी उनकी पहली पसंद होंगे। वहीं 27 प्रतिशत लोगों ने प्रधानमंत्री के रूप में राहुल को अपनी पहली पसंद बताया। जबकि ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल दोनों 4% वोट के साथ काफी पीछे हैं। अखिलेश यादव के पक्ष में 3% और नीतीश कुमार के समर्थन में 1% लोग दिखाई दिए।

नरेंद्र मोदी का समर्थन करने वाले 25 % लोग उनकी भाषण शैली के मुरीद हैं। विकास के लिए 20%, हार्ड वर्क के लिए 13%,  करिश्मा के लिए 13% और 11% लोग नीतियों के कारण मोदी को पसंद करते हैं। जब लोगों से यह पूछा गया कि 2024 में पीएम मोदी को कौन चुनौती दे सकता है? इसके जवाब में 34% लोगों ने राहुल गांधी का नाम लिया जबकि अरविंद केजरीवाल का नाम लेने वाले 11% थे। 5 प्रतिशत लोगों ने अखिलेश, 4% लोगों ने ममता बनर्जी का नाम लिया। इसी तरह 6% लोग हमेशा राहुल को पसंद करते हैं जबकि 15% लोगों ने उन्हें भारत जोड़ो यात्रा के बाद से पसंद करना शुरू किया। वहीं  55% लोग सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। करीब 38% लोगों ने कहा कि वे कुछ हद तक केंद्र सरकार के काम से संतुष्ट हैं। 21% लोगों ने कहा कि वे बिल्कुल भी सरकार से संतुष्ट नहीं हैं। यह सर्वे 71 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 7202 लोगों के बीच किया गया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...