गोरखपुर के महाराणा प्रताप कॉलेज के प्रांगण में रविवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में बीजेपी ने रैली का आयोजन हुआ। इस रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी मौजूद थे।
सीएम योगी ने रैली के संबोधन के दौरान कहा कि, सीएए नागरिकता लेने के लिए नहीं, नागरिकता देने के लिए है। ये कानून घुसपैठियों के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने कहा कि, भारत के किसी भी धर्म के नागरिक पर ये कानून लागू नहीं होगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना सधाते हुए कहा कि, कांग्रेस जनता के बीच जाकर लोगों के अंदर भ्रम पैदा कर रही है। कांग्रेस को सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता है। उसका राष्ट्रहित से कोई लेना देना नहीं है। अब बच्चों और महिलाओं को ढाल बनाकर आंदोलन कराया जा रहा है। ये ऐसे लोग हैं, जिन्हें भारत की प्रगति अच्छी नहीं लगती है।
सीएम योगी ने कहा कि, विपक्षी दलों के नेताओं ने वामपंथी सोच को अपना लिया है। पैसे देकर उपद्रव कराया गया। आपको बताते चलें कि, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीजेपी जन-जागरण अभियान चला रही है।