1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. JNU के बहाने केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर कसा तंज

JNU के बहाने केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर कसा तंज

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र इस वक्त जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं, मंडी हाउस से लेकर जंतर मंतर तक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। छात्र एक तरफ जेएनयू में बढ़ी फिस, रविवार को हुई हिंसा और सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहली बार इसपर कुछ बोला है।

अरविंद केजरीवाल जेएनयू हिंसा पर पहली बार बोले तो हैं लेकिन साथ ही साथ उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा कि पुलिस क्या कर सकती है जब सबकुछ ऊपर से ही होता है।

मुख्यमंत्री ने आज कहा कि, दिल्ली पुलिस क्या कर सकती है? ऊपर से आदेश अगर आएगा कि आपको हिंसा नहीं रोकनी, कानून-व्यवस्था ठीक नहीं करनी है तो वो बेचारे क्या करेंग? अगर नहीं मानेंगे तो सस्पेंड हो जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...