1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. राहुल से ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता का प्रदर्शन जारी, शहर में पोस्ट ऑफिस पर भी दिया धरना

राहुल से ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता का प्रदर्शन जारी, शहर में पोस्ट ऑफिस पर भी दिया धरना

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस ने अपने नेताओं,कार्यकर्ताओं को पत्र लिखा है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस ने अपने नेताओं,कार्यकर्ताओं को पत्र लिखा है। पत्र लिखकर 20,21 जून को प्रदर्शन करने को कहा है। बता दें, 20 जून को ED के समक्ष है राहुल गांधी की पेशी होनी है। कांग्रेस ने ED के खिलाफ प्रदर्शन के निर्देश दिए हैं।

वही, रायबरेली में पुलिस की बैरिकेटिंग तोड़कर हंगामा किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन जारी है।

आपको बता दे,  दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं से अभद्रता करने और पुलिस द्वारा कार्यालय के बाहर छावनी में तब्दील करने को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश, राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

बुलन्दशहर में कलेक्ट्रेट गेट पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन हुआ। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन।

अमरोहा में भी केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का ने धरना दिया। ED के खिलाफ कांग्रेसी धरने पर बैठे हैं। राहुल गांधी से ED द्वारा पूछताछ के विरोध में धरना किया। शहर में पोस्ट ऑफिस पर भी धरना चल रहा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...