विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। ऐसे में बीजेपी लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वो यह कानून देश के किसी भी नागरिक के खिलाफ नहीं है। वहीं केंद्र सरकार विपक्षी पार्टियों पर लोगों को गुमराह करने का आरोप भी लगा रही है और नागरिकता को लेकर लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रही है।
अमित शाह ने विपक्षीयों पर हमला बोलते हुए कहा कि, भाजपा CAA पर एक ‘जन जागरण अभियान’ इसलिए चला रही है क्योंकि कांग्रेस, केजरीवाल, ममता जी, कम्यूनिस्ट ये सभी देश को गुमराह कर रहे हैं। मैं बताने आया हूं कि CAA में किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं है, इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है।
कांग्रेस वालों कान खोल कर सुन लो, CAA का जितना विरोध करना है करो। शरणार्थियों को नागरिकता देकर ही हम दम लेंगे। कमलनाथ जी जोर-जोर से कहते हैं CAA लागू नहीं होगा। अरे कमलनाथ जी ये जोर से बोलने की आयु नहीं है आपकी, स्वास्थ्य बिगड़ जाएगा। अगर इतना जोर बाकी है तो मध्य प्रदेश को ठीक करिए। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, प्रदेश को खनन माफियाओं के हवाले कर दिया।