1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. दिल्ली इलेक्शन 2020: AAP ने जारी की पहली लिस्ट

दिल्ली इलेक्शन 2020: AAP ने जारी की पहली लिस्ट

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

दिल्ली चुनाव जैसे जैसे नज़दीक आते जा रहा है वैसे वैसे राजनीतिक पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार कर लोगों को अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच सबकी नजरें इसपर थी कि कौन सी पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पहले करती है। आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी की है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली इलेक्शन 2020 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे। बताते चलें कि, दिल्ली में 8 जनवरी को विधानसभा के चुनाव होंगे, और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

आप ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। रामनिवास गोयल शाहदरा से चुनाव लड़ रहे हैं। आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ग्रेजर कैलाश से, वहीं लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से खड़ी हुईं आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। राघव चड्ढा को राजेंद्र नगर से टिकट दिया गया है। स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन को शकुर बस्ती से टिकट दिया गया है और हाल ही में आप में शामिल हुए शोए इकबाल को मटिया महल से लड़ाया जा रहा है। चांदनी चौक से प्रह्लाद सिंह सावने को उम्मीदवार बनाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...