केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, श्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की साप्ताहिक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने देशभर में रबी सीजन की बुआई, मौसम, जलाशयों की स्थिति और विभिन्न उपज के थोक व खेरची मूल्य की जानकारी ली। साथ ही, आगामी खरीफ सीजन में उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर विभागीय मंत्री से चर्चा करने का निर्णय लिया।
