रवीन्द्र भवन में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ...
रवीन्द्र भवन में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ...
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर की महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके पर राष्ट्रपति ने महिलाओं की उपलब्धियों को सराहते हुए उनके अधिकारों और समानता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को गुजरात के नवसारी में ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस खास मौके पर भारत के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री की पूरी सुरक्षा केवल महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में होगी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के नवसारी दौरे पर हैं। इस दौरान वह लखपति दीदियों से संवाद करेंगे और 450 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता वितरित करेंगे।
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वादे की याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि महिला समृद्धि योजना के तहत 8 मार्च को दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 ट्रांसफर होने का वादा किया गया था। अब जबकि महिला दिवस बस एक दिन दूर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड यात्रा के दौरान एक भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब उन्होंने मुखबा गांव की महिलाओं के साथ पारंपरिक रासो तांदी नृत्य किया। सुरक्षा कारणों से इस नृत्य को अनुमति नहीं मिली थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सूरत, नवसारी और दमन के सिलवासा में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात के नवसारी में ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह राज्यभर के 25,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों (SHG) की 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को 450 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी दौरा उत्तराखंड के पर्यटन और विकास के लिए कई बड़े ऐलान लेकर आया। गुरुवार को वे सीमांत जिले उत्तरकाशी पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में पूजा-अर्चना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को कल उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे, जहां वे मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी एक पैदल यात्रा और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे और हर्षिल में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वन्यजीवों के प्रति प्रेम और संवेदनशीलता किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में गुजरात के जामनगर में वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र ‘वनतारा’ के उद्घाटन के दौरान उन्होंने न सिर्फ वन्यजीवों के साथ समय बिताया, बल्कि उनके संरक्षण और देखभाल के प्रयासों को भी करीब से देखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को बजट के बाद आयोजित तीन वेबिनार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। पीएमओ के अनुसार, ये वेबिनार MSME को विकास का इंजन, निर्माण, निर्यात एवं परमाणु ऊर्जा मिशन, नियामक सुधार, निवेश और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन, पीएम मोदी ने गिर राष्ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी का आनंद लिया और इसके बाद नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ (NBWL) की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन से जुड़े राष्ट्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को भारत-चीन सीमा से सटे हर्षिल और मुखबा के दौरे पर आ रहे हैं। इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए उत्तरकाशी की पारंपरिक वेशभूषा को विशेष रूप से तैयार किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को ‘कृषि और ग्रामीण समृद्धि’ विषय पर एक वेबिनार को संबोधित करेंगे। इस वेबिनार का मुख्य उद्देश्य 2025 के बजट में की गई घोषणाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए रणनीति बनाना और प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाना है।