भाजपा के कमलेश शाह ने अमरवाड़ा उपचुनाव में अपनी विधायक सीट फिर से हासिल कर ली है। वोटों की गिनती में आज कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। शुरुआत में पहले तीन राउंड तक कमलेश शाह ने बढ़त बनाई, लेकिन चौथे राउंड से कांग्रेस के धीरेन शाह ने बढ़त बना ली और इसे 18वें राउंड तक बनाए रखा।
