उत्तर भारत समेत कई राज्यों में कोहरे और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 21 से 23 जनवरी के बीच मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।
