दुनियाभर में तेजी से फैली जानलेवा कोरोना वायरस की महामारी से फिलहाल सभी देशो के सभी खेल आयोजन पर रोक लगी हुई है। मगर कोरोना के चलते भारत में चल रहे लॉकडाउन के बीच भारतीय क्रिकेटर लाइव चैट के द्वारा अक्सर अपने फैंस के सामने आ रहे है। इसी बीच भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और तेज गेंदबाज इरफान पठान इंस्टाग्राम पर लाइव आए।
दोनों ने मिलकर इंस्टाग्राम पर खूब मस्ती की। इसी बीच इरफान पठान ने शिखर धवन से पूछा की वो विराट और धोनी में से किसको टीम इंडिया का बेस्ट कप्तान मानते है। इरफान के इस सवाल का जवाब देते हुए शिखर ने कहा कि, मै पहले धोनी की कप्तानी में खेला हूं और अब विराट की कप्तानी में भी खेला हूं, लेकिन मेरी नजरों में महेंद्र सिंह धोनी बेस्ट कप्तान है।
धोनी की कप्तानी में भारत वनडे और टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बन चुका है। बता दें कि शिखर अब तक भारतीय टीम में 5 कप्तानों (एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना) के अंडर में खेले हैं। वह रोहित शर्मा के काफी करीब माने जाते हैं।