1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की खुली किस्मत, जानिए किस टीम में मिला मौका….

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की खुली किस्मत, जानिए किस टीम में मिला मौका….

वर्ल्ड क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में शुमार रहे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की किस्मत खुल गई है। अर्जुन तेंदुलकर को पहली बार भारतीय क्रिकेट में फर्स्ट क्लास मैच खेलने का मौका मिला है जहां वो पहली बार मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में चुना गया है। बता दें के अर्जुन तेंदुलकर 13 जनवरी को महाराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू कर सकते हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट:पायल जोशी

नई दिल्ली: वर्ल्ड क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में शुमार रहे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की किस्मत खुल गई है। अर्जुन तेंदुलकर को पहली बार भारतीय क्रिकेट में फर्स्ट क्लास मैच खेलने का मौका मिला है जहां वो पहली बार मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में चुना गया है। बता दें के अर्जुन तेंदुलकर 13 जनवरी को महाराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू कर सकते हैं।

बताया जा रहा है के मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम की कमान सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को दी गई है। दरअसल वो शुरुआती दो मैचों में मुंबई की क्रिकेट टीम की अगुवाई करेंगे। अपने पिता सचिन तेंदुलकर से बिल्कुल अलग अर्जुन तेंदुलकर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। फरवरी 2021 में हुई IPL की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपये में खरीदा था। एक सीजन के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया। अगले महीने IPL 2022 की नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर को एक बार फिर से खरीदा जाएगा।

मुंबई की टीम का ऐलान किया है, जिसके कप्तान ओपनर पृथ्वी शॉ हैं। इसी 20 सदस्यीय टीम में अर्जुन तेंदुलकर को भी चुना गया है। हालांकि, अभी पहले दो मैचों के लिए ही टीम का ऐलान किया गया है। मुंबई की टीम को 13 से 16 जनवरी को महाराष्ट्र के खिलाफ और 20 से 23 जनवरी को कोलकाता में दिल्ली के खिलाफ दूसरा मैच खेलना है।

दरअसल भारत के लिए एक वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे का भी चयन रणजी ट्रॉफी के लिए किया गया है। चयन समिति ने गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को चुना है, और तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को भी इस टीम में शामिल किया गया है।

बता दें ये टीम इस प्रकार है पृथ्वी शॉ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आकर्षित गोमेल, अरमान जाफर, सरफराज खान, सचिन यादव, आदित्य तारे (विकेटकीपर), हार्दिक तमोर (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अमन खान, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, प्रशांत सोलंकी, शशांक अटारडे, धवल कुलकर्णी, मोहित अवस्थी, प्रिंस बडियानी, सिद्धार्थ राउत, रोयस्टन डायस और अर्जुन तेंदुलकर।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...