पोलैंड के रॉबर्ट लेवानडॉस्की इस साल फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गए हैं। लेवानडॉस्की ने इस सत्र में 55 गोल करके बायर्न म्युनिख को कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ट्राफियां जिताई। आपको बता दें कि बायर्न म्युनिख का कोई खिलाड़ी 1991 के बाद से यह पुरस्कार नहीं जीत सका है।
फीफा ने वर्चुअल समारोह का आयोजन ज्यूरिख में किया लेकिन इसके अध्यक्ष जियान्नी इनफांटिनो उन्हें व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार देने म्युनिख गए। इससे पहले 2018 में क्रोएशिया के लूका मोडरिच ने यह पुरस्कार जीता था। 2008 में रोनाल्डो ने मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाड़ी के रूप में पुरस्कार जीता था।
महिलाओं में लूसी ब्रोंज सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनी गई और फीफा पुरस्कारों में इंग्लैंड का यह पहला व्यक्तिगत पुरस्कार है। लियोन के साथ चैम्पियंस लीग जीत चुकी लूसी अब मैनचेस्टर सिटी के लिये खेलती हैं।
इसके अलावा र्गेन क्लोप ने सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार जीता। बायर्न के हैंसी फ्लिक दूसरे स्थान पर रहे। जबकि, नीदरलैंड को 2019 विश्व कप फाइनल जिताने वाली सरीना विएगमैन को सर्वश्रेष्ठ महिला कोच का पुरस्कार मिला।