1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. धोनी-अफरीदी नही बल्कि इस क्रिकटर ने मारा इतिहास का सबसे लंबा छक्का….

धोनी-अफरीदी नही बल्कि इस क्रिकटर ने मारा इतिहास का सबसे लंबा छक्का….

क्रिकट के खेल में सबसे लंबा छक्का मारने का रिकॉर्ड ना तो शाहिद अफरीदी के नाम है और न ही महेंद्र सिंह धोनी और ना ही युवराज सिंह के नाम है। बता दें 100 साल से भी ज्यादा समय पहले क्रिकेट में सबसे लंबे छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था, लेकिन आज तक इस रिकॉर्ड के कोई आसपास भी नहीं पहुंच पाया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट:पायल जोशी

क्रिकट के खेल में सबसे लंबा छक्का मारने का रिकॉर्ड ना तो शाहिद अफरीदी के नाम है और न ही महेंद्र सिंह धोनी और ना ही युवराज सिंह के नाम है। बता दें 100 साल से भी ज्यादा समय पहले क्रिकेट में सबसे लंबे छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था, लेकिन आज तक इस रिकॉर्ड के कोई आसपास भी नहीं पहुंच पाया।

क्रिकेट के इतिहास का सबसे लंबा छक्का अल्बर्ट ट्रॉट ने 19वीं सदी में लगाया था. अल्बर्ट ट्रॉट इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों के लिए क्रिकेट खेल चुके। अल्बर्ट ने 19वीं सदी में एक ऐसा छक्का मारा था, जो लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के पवेलियन को ही पार कर गया था। दरअसल उनके उस छक्के की लंबाई 164 मीटर थी और ये क्रिकट के इतिहास में सबसे लंबा छक्का था।

बता दें अल्बर्ट ने इंग्लैंड के मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये शॉट लगाया था। ये वही शॉट था, जिसमें बॉल बाउंड्री पार कर गई थी। अल्बर्ट ट्रॉट 19वीं सदी के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं और वो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों के लिए क्रिकेट खेले हैं। इतिहास का सबसे लंबा ‘छक्का’ अल्बर्ट के नाम हैं जो 164 मीटर का सिक्स मारने का कारनामा कर चुके हैं। 19वीं सदी में अल्बर्ट ट्रॉट के नाम से गेंदबाज खौफ खाते थे। इतना ही नहीं वो गेंदबाजी में भी बल्लेबाजों के लिए खौफ साबित हुए थे। बताया जाता है कि इस खिलाड़ी ने 1910 में 41 साल की उम्र में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

पाकिस्तान के पूर्व विस्फोटक ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने अपने पूरे करियर में कई खतरनाक और विस्फोटक पारियां खेलीं। शाहिद अफरीदी ने साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 158 मीटर का लंबा छक्का लगाया था।

सबसे लंबा ‘छक्का’ मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दो भारतीय भी शामिल हैं, जिसमें युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी का नाम है। युवराज सिंह 119 मीटर का सिक्स मार चुके हैं। युवी के नाम तो टी20 में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड शामिल है। वहीं एमएस धोनी 112 मीटर का सिक्स मार चुके हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...