बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में नाम ना होनें के बाद से धोनी के करियर पर तमाम सवाल उठ रहे हैं, धोनी के फैंस को लग रहा है कि उनका करियर अब खत्म हो गया है। लेकिन इन सब सवालों के बीच गुरूवार को धोनी झारखण्ड रणजी टीम के साथ मैदान पर अभ्यास करते नजर आए। इससे यह साफ जाहिर होता है कि धोनी टीम इंडिया में वापसि की तैयारी में जुट गए हैं।
झारखण्ड टीम के प्रबंधन के सूत्रों ने बताया कि, हमे भी नहीं पता था कि धोनी हमारे साथ अभ्यास के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए भी सुखद खबर है। धोनी ने कुछ देर तक बल्लेबाजी भी की, उसके बाद उन्होंने टीम के साथ बातचीत की। धोनी की उपस्थिति से बाकी खिलाड़ियों को भी मदद मिलेगी।
लेकिन भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का मानना है कि धोनी का दोबारा टीम में आना अब मुश्किल है, भले ही धोनी अब एक फिर से अभ्यास के लिए मैदान पर उतर गए हो उन्होनें कहा कि धोनी ने सिर्फ 2019 के विश्व कप तक ही खेलने को कहा था। हरभजन ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि धोनी आईपीएल की तैयारी कर रहे होंगे। जहा एक तरफ झारखण्ड की टीम लाल गेंद से अभ्यास कर रही थी तो वही दूसरी तरफ धोनी ने अभ्यास के लिए सफेद गेंद को चुना। बता दें धोनी अपने अभ्यास के लिए एक गेंदबाजी मशीन भी लेकर आए है। झारखण्ड टीम अपना अगला मैच रविवार को रांची में खेलेगी, जिसके लिए धोनी टीम के साथ अभ्यास कर रहे है।