1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत ने की शादी, तस्वीरें हुई वायरल, देखें

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत ने की शादी, तस्वीरें हुई वायरल, देखें

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

2012 में सुल्तान जोहोर कप जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में हुई मुलाकात के बाद भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड इली सिद्दीकी ने शादी कर ली है।

आपको बता दें की इली और मनप्रीत आठ साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने साल 2014 में सगाई कर ली थी। जिसके बाद अब उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। मनप्रीत और इली ने बुधवार को जालंधर के एक गुरुद्वारे में शादी की है।

मनप्रीत साल 2012 में सुल्तान जोहोर कप जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के लिए मलेशिया गए थे,तब वो भारतीय जूनियर टीम के कप्तान हुआ करते थे।यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी।

शादी की खबरें अप्रैल में भी आई थी लेकिन कोरोना के चलते नहीं हो पाई थी। कोरोना की गाइडलाइन्स को ध्यान में रखते हुए अब दोनों ने शादी कर ली।

बता दें कि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह अगले साल होने वाले टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...