खेलो इंडिया युवा खेलों के तीसरे सत्र का बुधवार को गुवाहाटी में रंगारंग समारोह के साथ समापन हुआ। जिसमें 20 खेलो की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, इस दौरान 6800 खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया। महाराष्ट्र लगातार दूसरी बार चैम्पियन बना।
महाराष्ट्र की टीम ने 78 स्वर्ण के साथ कुल 256 पदक जीते और लगातार दूसरी बार खेलो इंडिया युवा खेल का खिताब अपने नाम किया है। इस 13 दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान महाराष्ट्र ने 78 स्वर्ण, 77 रजत और 101 कांस्य पदक अपने नाम किए।
हरियाणा ने 68 स्वर्ण, 60 रजत, 72 कांस्य के साथ कुल 200 पदक जीतकर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। तो वहीं दिल्ली ने 39 स्वर्ण, 36 रजत और 47 कांस्य के साथ प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।