कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है जिसके चलते कारोबार से लेकर खेल तक इसी मार झेल रहें है। बताते चले कोरोवा के बढते खतरे को देखते हुए दुनियाभर के सभी खेल आयोजन को रद्द किया जा रहा है। हाल ही में जापान में होने वाले टोक्यो ओलंपिक 2020 को भी अगले साल तक के लिेए स्थगित कर दिया गया है।
जिसके बाद अब एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने कोरोना महामारी के बारे में जागरूकता अभियान चलाया है, जिसमें भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया दिखाई देंगे। बताते चले इस अभइयान का नाम ‘ब्रेक द चेन’ रखा गया है, वहीं इस अभियान में एशिया के कुछ बेहतरीन फुटबॉलर दिखाई देंगे जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा स्वास्थ्य संबंधित दिशा निर्देशों को साझा किया जायेगा।
बताते चले कि, भूटिया पहले भारतीय थे जिन्होंने देश के लिए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे लेकिन बाद में सुनील छेत्री ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। भूटिया को 2014 में एएफसी एशियाई फुटबाल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।