1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने किया ताजमहल का दीदार, पति के साथ डायना बेंच पर क्लिक कराई फोटो

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने किया ताजमहल का दीदार, पति के साथ डायना बेंच पर क्लिक कराई फोटो

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

आगरा: कोरोना का दूसरा लहर कम होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में सरकार लॉकडाउन में धीरे-धीरे छूट दे रही है। सूबे में पर्यटक स्थल भी गाइडलाइन के अनुसार खोल दिए गये हैं। जिसके बाद पर्यटक भी पर्यचन स्थल पर पहुंचने लगें हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को देश की बैडमिंटन खिलाड़ी और वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन रह चुकीं साइना नेहवाल मंगलवार को आगरा पहुंचीं। जहां उन्होंने करीब दो घंटे तक ताजमहल का दीदार किया और उसकी खूबसूरती को निहारा।

साइना अपने पति पारुपल्ली कश्यप और दोस्तों के साथ रविवार को आगर पहुंची थी। रविवार होने के कराण यूपी में लॉकडाउन था और सभी स्मारक बंद थे। इसलिए वह होटल में ही रुकीं, यहीं से उन्होंने इंस्टाग्राम एकाउंट पर होटल अमर विलास से ताजमहल के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही साइना ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

सोमवार सुबह साइना वृंदावन के लिए निकल गईं। जहां उन्होंने वृंदावनधाम के दर्शन किए। इसके बाद लौटते समय  अकबर के मकबरे का दीदार किया। शाम को वापस अपने होटल लौट आईं। मंगलवार सुबह साइना ने अपने पारुपल्ली कश्यप के साथ ताजमहल देखने के लिए पहुंची। जहां दोनों ने तजमहल के परिसर में जगह-जगह साथ में फोटोग्राफी भी की। जब लोगों ने साइना को देखा तो उन्होंने अपने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाए।

ताजमहल का दीदार करने के साथ ही उन्होने गाइड से विस्तार में जानकारी ली। पच्चीकारी और सफेद पत्थर के बारे में उन्होंने जानकारी ली। इसके बाद साइना ने ताजमहल के डायना बेंच पर पति के साथ तस्वीरे भी खिंचवाईं। तस्वीर में साइना नेहवाल विक्टरी का साइन बनाते हुए दिखाई दी।

ताजमहल के इतिहास को सुनकर साइना के पति ने कहा ऐसा लगता है कि हम राजी-रानी के दौर में आ गए हैं। दोनों ताजमहल घूमने के दौरान काफी खुश थे। साइना को ताजमहल का दीदार कराने और जानकारी देने के लिए गाइड नितिन सिंह साथ थे। जिन्होंने  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी ताजमहल घुमाया था। गाइड नितिन सिंह साइना को गरा किला और फतेहपुर सीकरी के बारे में बताया।

वहीं जब आगर के लोगों को पता चला कि उनक शहर में बैडमिंटन खिलाड़ी और वर्ल्ड रैंकिंग साइना आई हुई हैं तो शहर के लोग उनकी एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े। लोग आसपास की छतों पर खड़े होकर साइना को देख रहे थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...