1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मुंबई मैराथन के दौरान हार्ट अटैक से एक शख्स की मौत

मुंबई मैराथन के दौरान हार्ट अटैक से एक शख्स की मौत

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रविवार सुबह 5 बजे शुरू हुई 17वीं टाटा मुंबई मैराथन 2020 में लगभग 46000 से ज्यादा धावकों ने हिस्सा लिया। जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पहुंचे। जिन्होंने पिस्तौल से फायर करके मैराथन का शुभारंभ किया।

इस मैराथन के पुरूष वर्ग में इथियोपिया के धावकों ने बाजी मारी। जबकि महिला वर्ग में अमाने बेरीसो ने पहला स्थान हासिल किया। पुरूष वर्ग की अगुवाई बुगाथा और महिला वर्ग की अगुवाई सुधा सिंह कर रही थी।

बता दें कि इस मैराथन के दौरान एक 64 वर्षीय शख्स अचानक से दौडता हुआ गिर गया। जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 7 अन्य प्रतिभागियों को भी हार्ट अटैक आया था। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...