



रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर से रिश्ते को शर्मसार करने की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। आपको बता दें कि एक बेटा अपनी मूक-बधिर मां से चाकूओं की नोक पर अपनी हवस को मिटाता था। इस घटना का खुलासा उसकी बहन ने किया।
नशेड़ी युवक अपनी मूक-बधिर मां के साथ रहता था। एक रिपोर्ट की माने तो साल 2017 में उसने अपनी मां के साथ ही कई बार चाकू की नोंक पर बलात्कार किया। आपको बता दें कि आरोपी अपनी मां को मारता भी था। आरोपी की बहन ने मां के चेहरे पर चोट का निशान देखा,जिसके बाद वो अपनी मां पर नजर रखने लगी। एक दिन उसको हैरान कर देने वाले सच से सामना हुआ।
जिसके बाद बहन ने अपने भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ करने लगी। वहीं पीड़िता मां ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा चाकूओं की नोक पर उसके साथ रेप करता था। आरोपी की बहन ने कोर्ट में बताया कि कई बार खाना बनाते समय भी मां के साथ अश्लील हरकत करता था। जिसका बहन ने भी विरोध किया।
आरोपी अपनी मां को मारता भी था। आरोपी की बहन ने बताया कि भाई ने एक बार अपनी मां को ठंड के दिनों में लाठियों से इतना पीटा था। जिससे मां का पूरा शरीर नीला पड़ गया था। इस पूरे प्रकरण में विशेष न्यायाधीश मनीषा बसेर की कोर्ट में अभियोजन की ओर से 7 गवाहों को पेश किया गया।
कोर्ट ने इस गंभीर मामले में सुनवाई की और आपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने धारा 376 के तहत दोषी को 10 साल की सजा और 5000 रुपए का जुर्माना लगाया है। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि सामाजिक आधार पर यह बहुत गंभीर और घिनौना अपराध है। 15 हजार रुपये कोर्ट ने पीड़िता को मुआवजा को तौर पर देने को कहा है।
पुलिस ने बताया कि मां के साथ रेप का दोषी बेटा ड्रग्स का आदी है, उसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा अपराध के मामले भी दर्ज हैं। प्रशासन उसे एक बार जिलाबदर भी कर चुका है।