1. हिन्दी समाचार
  2. सियासत
  3. मणिपुर के CM बीरेन सिंह ने हेंगांग सीट पर दर्ज की जीत, पढ़ें पूरी खबर..

मणिपुर के CM बीरेन सिंह ने हेंगांग सीट पर दर्ज की जीत, पढ़ें पूरी खबर..

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

अब तक के रुझानों में बीजेपी को बहुमत

मणिपुर के अब तक के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है. अब तक  रुझानों में बीजेपी को 28, कांग्रेस को 9, एनपीपी को 8 और अन्य को 9 सीट मिलती दिख रही है।

मणिपुर चुनाव में मुख्यमंत्री और हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एन बीरेन सिंह ने भारी जीत हासिल की है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हिंगांग विधानसभा क्षेत्र से 18,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। मणिपुर की सभी 60 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। रुझानों में भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रुझानों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अभी अंतिम नतीजे आने दीजिए। हमें बहुमत मिलेगा। मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा, मेरा काम है राज्य के लिए काम करना। बता दें कि मणिपुर में दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। पहले चरण का मतदान 28 फरवरी को और दूसरे चरण का मतदान 5 मार्च को हुआ था। 60 विधानसभा सीटों वाले राज्य मणिपुर में वर्तमान में 12वीं विधानसभा अस्तित्व में है, जिसका गठन 15 मार्च 2017 को हुआ था। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। राज्य में अभी भाजपा गठबंधन की सरकार है। यहां के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह हैं।

मणिपुर में चुनाव आयोग ने 22 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने 12, जेडीयू ने 3, कांग्रेस ने 2, एनपीपी ने 2, केपीए ने 1 और अन्य दो सीटों पर जीत दर्ज की है।